Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

महाराष्ट्र के २९ नगर निगमों में जनवरी के अंत तक बन सकेंगे महापौर

नगर विकास सूत्रों ने आज बताया कि महराष्ट्र की २९ नगर निगमों में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लेकिन अभी तक इन नगर निगमों में महापौर पद के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इस प्रक्रिया के बाद ही किस नगर निगम में किस वर्ग का महापौर बनेगा, यह स्पष्ट हो सकेगा।

17 Jan 2026

महाराष्ट्र के २९ नगर निगमों में जनवरी के अंत तक बन सकेंगे महापौर

मुंबई। महाराष्ट्र के नगर विकास विभाग ने शनिवार को कहा कि राज्य के २९ नगर निगमों में जनवरी महीने के अंत तक या फिर फरवरी महीने के पहले सप्ताह में महापौर चुने की संभावना है।

नगर विकास सूत्रों ने आज बताया कि महराष्ट्र की २९ नगर निगमों में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लेकिन अभी तक इन नगर निगमों में महापौर पद के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इस प्रक्रिया के बाद ही किस नगर निगम में किस वर्ग का महापौर बनेगा, यह स्पष्ट हो सकेगा। यह महापौर पद के आरक्षण के लिए प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम अपनाया जाता है।

नगर विकास सूत्रों ने बताया कि अगले सप्ताह राज्य की २९ नगर निगमों में महापौर पद के आरक्षण के लिए लाटरी पद्धति से प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस प्रक्रिया के समाप्त होने के दस दिनों के अंदर सभी राजनीतिक दलों को महापौर का चुनाव संपन्न करवाना अनिवार्य रहेगा। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि २९ नगर निगमों में जनवरी अंत तक अथवा फरवरी के पहले सप्ताह में महापौर का चुनाव संपन्न हो जाएगा।

महाराष्ट्र की कुल 29 नगर निगमों में से भाजपा ने 13 नगर निगमों पर स्पष्ट बहुमत पा लिया है। इनमें इचलकरंजी, पुणे, धुले, पिंपरी-चिंचवाड़, नवी मुंबई, पनवेल, उल्हासनगर, मीरा-भायंदर, नासिक, नागपुर, नांदेड़, सांगली और जालना नगर निगम शामिल हैं। इन सभी नगर निगमों में भाजपा का महापौर बनना तय है। इसी तरह भाजपा मुंबई नगर निगम में भी सहयोगी दल शिवसेना शिंदे समूह के सहयोग से अपना महापौर बनाने वाली है, जबकि ठाणे नगर निगम में भाजपा के सहयोग से शिंदे समूह अपना महापौर बनाने वाले हैं। अमरावती नगर निगम में भी भाजपा सहयोगी दलों की मदद से अपना महापौर बनाने वाली है। लेकिन यह सब अब महापौर पद का आरक्षण घोषित करने के बाद ही होना संभव है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाराष्ट्र के २९ नगर निगमों में जनवरी के अंत तक बन सकेंगे मह
नगर विकास सूत्रों ने आज बताया कि महराष्ट्र की २९ नगर निगमों में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लेकिन अभी तक इन नगर निगमों में महापौर पद के आरक्षण की प्रक्रिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News